JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

   Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | वस्त्र कैसे बने  

  JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 13

                               How Clothes Are Made

                                       अभ्यास

1. रिक्त स्थानों को भरिए―
(i) ............... और ............. से पादप रेशा प्राप्त किये जाते हैं।
(ii) ............... और ............ जांतव रेशा हैं।
(iii) धागा ........... से बनता है।
उत्तर― (i) रूई, जूट (ii) ऊन, रेशम (iii) सरल रेखीय

3. सही विकल्प का चयन कीजिए :―
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है―
(क) रुई
(ख) पॉलिस्टर
(ग) नायलॉन 
(घ) एक्रिलिक

(ii) निम्नलिखित में पादप रेशा कौन-सा है ?
(क) रेशम
(ख) ऊन
(ग) कपास
(घ) नायलॉन
उत्तर― (i) - (क), (ii) - (ग)।

3. रूई तथा जूंट पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं ?
उत्तर― रूई तथा जूट पादप के प्राकृतिक पदार्थों से बनता है।
रूई कपास से तथा जूट पाट एवं पटुआ नामक पादप के तने से प्राप्त
होता है।

4. नारियल रेशा से बनने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर― नारियल रेशा से बोरे और रस्सियाँ बनती हैं।

5. कताई किसे कहते हैं ?
उत्तर― रेशा या तंतु से सूत या धागा तैयार करने की विधि को कताई
कहते हैं।

6. ऊन किन-किन जंतुओं के बाल से बनता है ?
उत्तर― ऊन, भेड़, बकरी, खरगोश, याक, ऊँट आदि के बालों से
प्राप्त किया जाता है।

7. जूट के रेशे, पटसन पौधे से कैसे प्राप्त होते हैं ?
उत्तर― पटसन रेशा पटुआ नामक पादप के तने से प्राप्त किया जाता
है। सामान्यतः पटसन को पुष्पन अवस्था में काटते हैं । फसल कटाई के
बाद पादपों के तनों को कुछ दिनों तक जल में डूबाकर रखते हैं। ऐसा
करने पर तने गल जाते हैं। अब हाथों द्वारा पटसन रेशों को अलग कर
दिया जाता है। फिर उन्हें सुखाकर एवं बाँधकर इनका बंडल बना दिया
जाता है।

8. वस्व तैयार करने के लिए धागों की बुनाई कैसे करते हैं ?
उत्तर― धागों से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ है। इनमें एक प्रमुख
विधियाँ बनाई है।
      धागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की
प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।

9. रेशों से धागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― रेशों से सूत या धागा तैयार करने की विधि को कताई कहते
हैं, इस प्रक्रिया में रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा
करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और धागा बन जाता है। कताई के
लिए व्यवहार किया जाने वाला सबसे सरल उपकरण 'हस्त तकली' है।

10. अंजु दर्जी से कुछ कपड़ों के कतरन लेकर घर आई। उसने
मोमबत्ती से इन्हें एक-एक कर जलाकर परीक्षण किया।
एक कतरन जलाने पर सिकुड़ रही थी जबकि दूसरी कतरन
नहीं सिकुड़ रही थी। क्या आप उसकी सहायता यह जानने
में कर सकते हैं कि इनमें कौन सूती और कौन रेशम वस्त्र
के कतरन है।
उत्तर― जो वस्त्र जलने पर सिकुड़ रहा है वह रेशम है और जो नहीं
सिकुड़ रहा है वह सूती है।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने